कमिश्नर, आईजी, डीएम समेत 573 को लगाया गया कोरोना का टीका
कमिश्नर आईजी डीएम समेत 573 को लगाया गया कोरोना का टीका
बस्ती
जिला अस्पताल सहित तीन अस्पतालों में शुक्रवार को कोरोना महामारी से बचाव के लिए टीकाकरण कार्यक्रम हुआ। कोविड टीकाकरण में पहली बार फ्रंट लाइन वर्कर्स को भी टीका लगाया गया। प्रशासन व पुलिस के आला अधिकारियों ने अलावा कोविड काल में ड्यूटी करने वाले पुलिस कर्मियों, राजस्व कर्मियों सहित अन्य विभाग के लोगों टीकाकरण केंद्र पहुंचकर टीका लगवाया। इसी के साथ हेल्थ केयर वर्कर्स को टीका लगाने का भी काम जारी रहा।
शुक्रवार को तीन अस्पतालों में बनाए गए कुल सात बूथो पर कुल 824 फ्रंटलाइन वर्करों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था। चार घंटे में 61 महिला व 378 पुरुष को टीका लगाया जा चुका था। अधिकारी व कर्मचारी सभी काफी उत्साहित नजर आ रहे थे। कार्यक्रम सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक चला। एसीएमओ डॉ. फकरेयार हुसैन ने बताया कि शाम तक कुल 573 लोगों को टीका लगाया गया। इनमें 492 पुरुष और 81 महिलाएं शामिल थीं। सभी बूथों पर सफलतापूर्वक टीकाकरण हुआ। किसी भी लाभार्थी को शिकायत नहीं हुई।
रिपोर्टर -रवि कसौधन
Comments
Post a Comment